नालंदा (सं.सू.)। बिहार के मुख्यमंत्री के गृह जिले नालंदा में अपराधियों ने दीपावली के मौके पर जमकर तांडव मचाया है। जिले के सिलाव में अपराधियों ने तीन लोगों को गोली मार दी। गोलीबारी की इस घटना में दो लोगों की हत्या कर दी गयी है, जबकि इस घटना में एक गंभीर रुप से घायल हैं। घायल आनंद सिंह को पटना रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना में मारे जाने मृतकों की पहचान सिलाव डीह निवासी नीरज सिंह के पुत्र विवेक सिंह और पूर्व बार्ड पार्षद प्यारे राऊत के पुत्र लवली सिंह के रूप में की गयी है। वहीं, गोलीबारी में घायल व्यक्ति का नाम आनंद सिंह बताया जा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि घटना पुरानी रंजिश को लेकर हुई हैं। गौरतलब है कि पिछले साल दीपावली के दिन ही मृतक विवेक सिंह के पिता नीरज सिंह की भी हत्या कर दी गयी थी।

No comments:
Post a Comment