Tuesday, November 17, 2015

भगवंत मान दिल्ली के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती-सिरसा


अमृतसर (सं.सू.)। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान का नशा छुड़ाने के लिए उन्हें दिल्ली के एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया गया है। वह सोमवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बीते दिनों बरगाड़ी मामले में पुलिस की गोली से मारे गए दो सिख युवकों की मौत पर राजनीति करने केजरीवाल पंजाब पहुंच जाते हैं, पर युवकों के अरदास समारोह में आप नेता भगवंत मान द्वारा शराब पीकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में पहुंच जाने पर चुप्पी साध लेते हैं। उन्होंने केजरीवाल व आम आदमी पार्टी के नेताओं पर पंजाब में शांति भंग करने का षडयंत्र रचाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने विवादित सरबत खालसा में पारित प्रस्तावों पर केजरीवाल की चुप्पी पर भी सवाल उठाया।

No comments: