मुंबई (सं.सू.)। करिश्मा कपूर और संजय कपूर अब ऑफिशियली अलग-अलग हो गए हैं।
सोमवार को मुंबई फैमिली कोर्ट ने उनके तलाक को मंजूरी दे दी है। गौरतलब है
कि 2014 में उन्होंने तलाक की पिटीशन दायर की थी। इस बीच मामले में कई मोड़
आए। मामला बच्चों की कस्टडी को लेकर उलझ रहा था, जिसे इसी साल अप्रैल में
आपसी सहमति से सुलझा लिया गया। सुप्रीम कोर्ट में हुई सुलह के बाद दोनों
आपसी सहमति से अलग हो गए और बच्चों की कस्टडी करिश्मा को दे दी गई।
तलाक के बाद बच्चों के नाम 10 करोड़ रुपए का ट्रस्ट किया गया है तो वहीं करिश्मा जिस डुप्लेक्स में रहती हैं, वह उनके नाम ही रहेगा। इसके अलावा, संजय को बच्चों की पढ़ाई और बाकी के खर्च उठाने होंगे। करिश्मा न केवल अपनी ज्वैलरी, बल्कि शादी के समय पति की फैमिली द्वारा दी गई ज्वैलरी भी अपने पास रख सकती हैं। दोनों बच्चे समायरा और कियान करिश्मा के पास रहेंगे। हालांकि, उनसे मिलने का अधिकार संजय के पास सुरक्षित हैं। सूत्रों की मानें तो सालभर में दो से तीन महीने का वक्त संजय बच्चों के साथ बिता सकते हैं।
करिश्मा और संजय के बीच तलाक और बच्चों को अपने पास रखने का अधिकार हासिल करने का मामला मुंबई के फैमिली कोर्ट में चल रहा था। कोई फैसला आ पाता, उससे पहले ही दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। सुप्रीम कोर्ट ने संजय-करिश्मा के वकीलों से समझौते के लिए शर्तें तैयार करने को कहा था। करिश्मा कपूर ने संजय और अपनी सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला भी दर्ज कराया था।
करिश्मा ने 29 सितंबर, 2003 को बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की। यह करिश्मा की पहली और संजय की दूसरी शादी थी। यहां हम आपको यह बताते चलें कि वर्ष 2012 से ही दोनों अलग-अलग रह रहे थे।

No comments:
Post a Comment