Sunday, November 15, 2015

कटिहार में ट्रेन में मिले 14 बम, मचा कोहराम

कटिहार (सं.सू.)। शनिवार रात उस वक्‍त कोहराम मच गया जब देर रात कटिहार-मालदा पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी में रखे 14 बम बरामद किए गए। ये बम कहीं ले जाए जा रहे थे या ट्रेन में विस्‍फोट करने के लिए रखे गए थे, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। लेकिन, इस घटना ने सुरक्षा व्‍यवस्‍था की पोल खोल दी है।

जानकारी के अनुसार देर रात रेलवे पुलिस ने कटिहार-मालदा पैसेंजर ट्रेन में हथियारो का जखीरा होने की सूचना मिलने पर जांच की। इस दौरान एक बोगी के शौचालय में रखे 14 बम बरामद किए गए। छठ के मौके पर भीड़ भरी ट्रेन की बोगी में बमों को देखकर पुलिस के होश उड़ गए। ट्रेन से यात्रियों को उतारकर बम निरोधक दस्‍ते को बुलाया गया। बरामद बमों को डिफ्यूज किया जा रहा है।

रेल एसपी जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि अपराधियों ने किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रची थी, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया। लेकिन, सवाल यह है कि पेरिस में हुई आतंकी वारदात के बाद बिहार में जारी अलर्ट के बावजूद अपराधी बमों के साथ ट्रेन में सवार कैसे हो गए? अगर ये बम भीड़ भरी बोगी में फटते तो क्‍या होता?

No comments: