नई दिल्ली (सं.सू.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन में आतंकवाद के मुद्दे पर बिना नाम लिए पाकिस्तान पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विश्व में कई ऐसे देश हैं जो आतंकवाद को पालपोस कर उन्हें बढ़ावा दे रहे हैं।
पीएम मोदी ने जी-20 वर्किंग डिनर के मौके पर कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए सभी देशों को एकजुट होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आज विश्व में कई ऐसे देश हैं जो आतंकवाद को अपनी राष्ट्रीय नीति के तौर पर पालपोस रहे हैं और ऐसे लोगों को विश्व के समाज से अलग थलग करना होगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद आज समाज के लिए खतरा बन गया है। पीएम मोदी ने आतंकवाद से निपटने के लिए दस सूत्रीय फॉर्मूला सुझाते हुए कहा कि आज आतंकवाद को समर्थन करने वालों पर )प्रतिबंध के लिए मजबूत अंतरराष्ट्रीय कानून बनाना होगा और इन्हें हथियार और अस्लाह पहुंचाने वालों पर नकेल कसनी होगी।
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने आतंकवाद के खिलाफ पीएम मोदी के बयान की सराहना की है। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि सब ताकतें एक साथ मिलकर आतंकवाद को नष्ट करें। उन्होंने कहा कि अगर आतंकवाद को जड़ से उखाड़ कर नहीं फेंका गया तो यह दुनिया के लिए बड़ी मुश्किल हो जाएगा।
आपको बता दें कि जी-20 शिखर सम्मेलन के आज दूसरे दिन आतंकवाद के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया जाएगा। आतंकवाद पर पारित ये प्रस्ताव शिखर सम्मेलन में पारित होने वाले प्रस्ताव से अलग होगा। प्रस्ताव में आंतकवाद से निपटने के लिए बेहतर तालमेल और आंतकवादियों को मदद को रोकने के मुद्दे पर होगा।

No comments:
Post a Comment