Tuesday, November 10, 2015

पटना डीएम कार्यालय के सामने दलित नाबालिग बच्ची के साथ गैंग रेप

पटना (सं.सू.)। बिहार की राजधानी के सबसे बड़े प्रशासक डीएम कार्यालय परिसर में,कार्यालय के सामने ही एक दलित बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। कल शाम बच्ची घर से दूध लाने के लिए निकली थी तभी आधा दर्जन दरिंदे उसे कलेक्ट्रेट परिसर में लेकर चले गए। लोगों को घटना की जानकारी सुबह हुई तो कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामा शुरू हो गया।
बताया जाता है कि कलेक्ट्रेट परिसर के समक्ष उसे एक आरोपी सोनू ने पकड़ लिया और कलेक्ट्रेट परिसर में अन्य साथियों के साथ बर्बरतापूर्वक सामूहिक दुष्कर्म किया। हैरत की बात तो यह है कि कड़ी सुरक्षा वाले इस प्रशासनिक परिसर में मासूम बच्ची की चीखें और मदद की गुहार कैसे अनसुनी रह गई।
घटना की सूचना मिलने पर पटना के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मुख्य आरोप सोनू के पिता को हिरासत में ले लिया है। जबकि अन्य सभी आरोपियों के परिजन भी फरार हो गए हैं। घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में सैंकड़ों लोगों ने हंगामा किया।
एसएसपी विकास वैभव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बच्ची को मेडिकल के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है। गांधी मैदान थाने में मामला दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर छापेमारी की जा रही है।

No comments: