Thursday, November 12, 2015

नशे में धुत्त एसआई ने चिकित्सक के साथ की मारपीट

हाजीपुर (सं.सू.)। सदर अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सक के साथ नगर थाना के एसआई ने दीपावली की रात नशे की हालत में मारपीट की। इस घटना के बाद चिकित्सकों में खलबली मच गई। चिकित्सक ने इस घटना की शिकायत डीएम, एसपी व सीएस से करते हुए नगर थाना को कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है। इस संबंध में दिए गए आवेदन में चिकित्सक अर¨वद कुमार ने बताया कि दीपावली की रात वे आपातकालीन वार्ड में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान नगर थाना में पदस्थापित एसआई शशिभूषण सिंह नशे की हालत में पुलिस बल के साथ चिकित्सक कक्ष में पहुंचे तथा उनसे उलझ गए। उन्होंने आते ही उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी तथा विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया।

 घटना का कारण उन्होंने बताया कि पोखरा मोहल्ला से मारपीट की घटना में चाकू लगने से घायल दो युवक एवं एक महिला इलाज के लिए अस्पताल में पहुंची थी। इन सभी का इलाज वे कर ही रहे थे कि एसआई उनसे नशे की हालत में उलझ गए। इसके बाद वे अपने कक्ष में जाकर बैठ गए। वहां पहुंचकर एसआई ने उक्त घटना को अंजाम दिया।15 लाख की शराब चोरी, भगवानपुर : प्रखंड के प्रतापटांड़ पूर्वी पंचायत स्थित शराब की कंपोजिट देशी एवं विदेशी दुकान में मंगलवार की देर रात्रि में अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला काटकर लगभग 5 लाख रुपये मूल्य की शराब की चोरी कर ली। इस संबंध में कंपोजिट शराब दुकान के मालिक राजदेव सहनी ने भगवानपुर थाना में अज्ञात चोरों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

No comments: