इलाहाबाद (सं.सू.)। देश में कथित असहिष्णुता पर मची बहस के बीच राजनीतिक तीखापन भी बढ़ रहा है। विवादित बयानबाजी के साथ राजनीतिक दल एक-दूसरे के खिलाफ आपत्तिजनक प्रचार से गुरेज नहीं कर रहे हैं। इसी सिलसिले में इलाहाबाद में जारी एक पोस्टर ने बवाल मचा दिया है।
कांग्रेस की ओर से जारी इस पोस्टर में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को राजा भोज तो पीएम मोदी को गंगू तेली कहा गया है। इस पोस्टर पर बीजेपी की ओर से भी कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की गई है। नेहरू की 125वीं जयंती पर कार्यकर्ताओं की ओर से यह जारी किया गया है।
पोस्टर में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की कोट में गुलाब के फूल लगी तस्वीर है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गंभीर मुद्रा वाली फोटो लगाई गई है। इसी पोस्टर पर यह पुरानी कहावत लिखी गई है। पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया पर भी जमकर हंगामा हुआ।
इस बीच पोस्टर की खबर मिलते ही बीजेपी कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इस विवादित पोस्टर को फाड़ दिया। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। पुलिस मामले की जांच हो रही है।
विदित हो कि भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेली जाति से ही आते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि कांग्रेस इस तरह की घनघोर जातिवादी पोस्टर लगाकर क्या साबित करना चाहती है?

No comments:
Post a Comment