Thursday, November 12, 2015

पाकिस्तान में पहली बार दिवाली पर हिंदुओं के बीच पहुंचे पीएम

इस्लामाबाद (सं.सू.)। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बुधवार को कराची में सार्वजनिक तौर दिवाली मनाई। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार पहली बार कोई प्रधानमंत्री हिंदुओं के त्योहार पर उनके बीच पहुंचा था।

इस मौके पर शरीफ ने हिंदुओं के जख्म पर मरहम लगाने की कोशिश करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

पाकिस्तान में आए दिन अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार की खबरों के बीच उनकी टिप्पणी सामने आई है।

शरीफ ने कहा कि यदि पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं के साथ कुछ बुरा होता है और जुल्म करने वाला मुसलमान हो, तो वह हिंदुओं के साथ खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि वे सभी समुदायों के प्रधानमंत्री हैं। यह उनकी जिम्मेदारी है कि जुल्म का शिकार व्यक्ति किसी भी धर्म या संप्रदाय से हो, उसकी सहायता की जाए।

उन्होंने कहा कि इस्लाम और दुनिया का हर मजहब यही सिखाता है कि जालिम का नहीं मजलूम का साथ देना चाहिए। पाकिस्तान को सभी समुदायों का बताते हुए शरीफ ने कहा कि इससे फर्क नहीं पड़ता कि वे कौन से धर्म और जाति को मानते हैं।

उन्होंने कहा,"हम एक कौम और मुल्क हैं। हमें एकसाथ मिलकर रहना है और एक-दूसरे की मदद करनी है। मुसलमान हिंदुओं से खुशियां बांटें और हिंदू नागरिक मुसलमानों और सिखों से। रब इसमें राजी नहीं है कि हम एक-दूसरे में फर्क करें।"

पाकिस्तान में पहली बार दिवाली पर हिंदुओं के बीच पहुंचे पीएम

Published: Thu, 12 Nov 2015 09:17 AM (IST) | Updated: Thu, 12 Nov 2015 07:34 PM (IST)
By: Editorial Team
 0
 
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बुधवार को कराची में सार्वजनिक तौर दिवाली मनाई। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार पहली बार कोई प्रधानमंत्री हिंदुओं के त्योहार पर उनके बीच पहुंचा था।
इस मौके पर शरीफ ने हिंदुओं के जख्म पर मरहम लगाने की कोशिश करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
पाकिस्तान में आए दिन अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार की खबरों के बीच उनकी टिप्पणी सामने आई है।
शरीफ ने कहा कि यदि पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं के साथ कुछ बुरा होता है और जुल्म करने वाला मुसलमान हो, तो वह हिंदुओं के साथ खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि वे सभी समुदायों के प्रधानमंत्री हैं। यह उनकी जिम्मेदारी है कि जुल्म का शिकार व्यक्ति किसी भी धर्म या संप्रदाय से हो, उसकी सहायता की जाए।
उन्होंने कहा कि इस्लाम और दुनिया का हर मजहब यही सिखाता है कि जालिम का नहीं मजलूम का साथ देना चाहिए। पाकिस्तान को सभी समुदायों का बताते हुए शरीफ ने कहा कि इससे फर्क नहीं पड़ता कि वे कौन से धर्म और जाति को मानते हैं।
उन्होंने कहा,"हम एक कौम और मुल्क हैं। हमें एकसाथ मिलकर रहना है और एक-दूसरे की मदद करनी है। मुसलमान हिंदुओं से खुशियां बांटें और हिंदू नागरिक मुसलमानों और सिखों से। रब इसमें राजी नहीं है कि हम एक-दूसरे में फर्क करें।"
- See more at: http://naidunia.jagran.com/world-will-stand-by-you-against-injustice-pakistan-prime-minister-nawaz-sharif-tells-hindu-community-564394#sthash.WjZRbbuX.dpuf

No comments: