नई दिल्ली (सं.सू.)। उत्तर प्रदेश से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज को जान से मारे जाने की धमकी मिली है। धमकी की चिठ्ठी अलकायदा की ओर से लिखी गई है। पत्र में कश्मीर का पता दर्ज है।
साक्षी महाराज ने दावा किया है कि धमकी भरा पत्र उन्हें दीपावली से पहले मिला है। इस पत्र में लिखा गया है कि अगर गाय पर बोलोगे तो दिल्ली में तुम्हारी डेड बॉडी मिलेगी। भाजपा सांसद ने हिंदुस्तान से बातचीत में कहा कि मैंने धमकी भरे पत्र की जानकारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर दे दी है। दिल्ली पुलिस आयुक्त को भी घटना की जानकारी देकर धमकी भरे पत्र की कॉपी भेज दी गई है। गृहमंत्रालय के निर्देश पर दिल्ली पुलिस इसकी जांच कर रही है।
साक्षी महाराज ने कहा कि अब यह गृहमंत्रालय की जिम्मेदारी है कि वह सुरक्षा सुनिश्चित करे।
महाराज ने दावा कि वे धमकी के चलते घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। उधर गृहमंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि साक्षी महाराज द्वारा की गई शिकायत की पूरी जांच हो रही है। जांच के आधार पर उनकी सुरक्षा के बारे में फैसला किया जाएगा।
गौरतलब है कि भाजपा सांसद साक्षी महाराज अपने बयानों के चलते विवादों में रहे हैं। उनके विवादित बयानों की वजह से ही भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की ओर से उन्हें चेतावनी दी गई थी। साक्षी महाराज ने कहा कि उनकी शिकायत के बाद अभी तक सुरक्षा नहीं मिली है। हालांकि उन्होंने कहा कि जब उन्होंने शिकायत की उसके बाद ही बिहार चुनाव के नतीजों के चलते काफी राजनीतिक घटनाक्रम हो गया। इस वजह से हो सकता है कि कुछ देरी हुई हो।

No comments:
Post a Comment